
MP: दो साल का बच्चा बना चांद पर जमीन का मालिक, बर्थडे पर मिला खास गिफ्ट
AajTak
एक शख्स ने अपने दो साल के बेटे को जन्मदिन पर जमीन का टुकड़ा खरीद कर गिफ्ट किया है. भरहुतनगर में रहने वाले अभिलाष मिश्रा बेंगलुरु में एक कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर काम करते हैं. उन्हें ऑफिस में पता चला कि लोग चांद पर जमीन खरीद रहे हैं फिर उन्होंने भी चांद में जमीन खरीदने का मन बनाया.
मध्य प्रदेश के सतना से बेहद ही अनोखा मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स ने अपने दो साल के बेटे को जन्मदिन पर जमीन का टुकड़ा खरीद कर गिफ्ट किया है. भरहुतनगर में रहने वाले अभिलाष मिश्रा बेंगलुरु में एक कंपनी में रीजनल मैनेजर के पद पर काम करते हैं. एक दिन उन्हें ऑफिस में पता चला कि लोग चांद पर जमीन खरीद रहे हैं फिर उन्होंने भी चांद में जमीन खरीदने का मन बनाया. जब उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया तो पता चला कि अमेरिका में एक ऐसी कंपनी है जो चांद पर जमीन बेचने का काम करती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












