
MP: दोस्त का मर्डर कर पास में रख दिया कोबरा सांप, PM रिपोर्ट ने खोला हत्या का राज
AajTak
घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की है. भोपाल के एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने 'आजतक' से बातचीत में बताया कि बुधवार को नवल सिंह लाश उसके दोस्त संदीप बाघमारे के घर पर मिली थी.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक हत्याकांड का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. यहां एक शख्स ने पहले अपने दोस्त की हत्या की, फिर उसके शव के पास जहरीला कोबरा सांप रख दिया, ताकि देखने से अंदाजा लगाया जा सके कि युवक की सांप के काटने से मौत हो गई है. हालांकि, शातिर दोस्त का ये प्लान कामयाब नहीं हो सका और पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने हत्या का राज खोल दिया. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया और जेल भेज दिया है.
घटना मिसरोद थाना क्षेत्र की है. भोपाल के एडिशनल डीसीपी राजेश सिंह भदौरिया ने 'आजतक' से बातचीत में बताया कि बुधवार को नवल सिंह लाश उसके दोस्त संदीप बाघमारे के घर पर मिली थी. नवल बस ड्राइवर था. उसकी संदीप बाघमारे से गहरी दोस्ती थी. पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो लाश के पास ही एक कोबरा सांप भी मरा पड़ा मिला.
रात में शराब पी, विवाद होने पर मार दिया
पुलिस ने दोस्त संदीप से पूछताछ की तो उसने बताया कि रात को नवल और उसके दोस्तों ने मिलकर शराब पी थी. रात ज्यादा होने की वजह से संदीप ने नवल को घर पर ही सोने के लिए कहा. अगले दिन सुबह देखा तो नवल की मौत हो गई थी. संदीप ने पुलिस को भी जानकारी दी थी कि उसके दोस्त की मौत हो गई है.
मौके पर पड़ा मिला मरा हुआ कोबरा

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










