
MP: देर रात भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत, दिवाली मनाने घर लौट रहे थे सभी
AajTak
MP News: रीवा के नजदीक नेशनल हाइवे-30 पर एक भीषण बस हादसा हो गया. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हैं. राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया. गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
मध्य प्रदेश के रीवा के नजदीक नेशनल हाइवे-30 पर एक भीषण बस हादसा हो गया. इसमें 14 लोगों की मौत हो गई और 35 यात्री घायल हैं. राहगीरों की सूचना के बाद सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया. गंभीर घायलों को एम्बुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल समेत दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया.
रीवा कलेक्टर के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ के घाट में हादसा हुआ है. यूपी पासिंग बस जबलपुर से रीवा के रास्ते प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) जा रही थी. उसी समय नेशनल हाइवे-30 की पहाड़ी उतरते समय हादसे का शिकार हो गई है. बताया गया कि बस की केबिन में भी 3-4 लोग फंस गए थे. हालांकि, हादसे की वजह का पता नहीं चला है.
शुरुआती जांच में सामने आया है कि सड़क पर आगे चल रहे किसी और वाहन से ट्रक की टक्कर हुई थी, जिसकी वजह से ड्राइवर एकाएक ब्रेक लगा दिए और इसी दौरान पीछे तेज रफ्तार में आ रही यात्री बस ट्रक में जा घुसी, क्योंकि टक्कर सीधी थी इसलिए बस के केबिन में बैठे लोगों के साथ-साथ आगे की सीट पर बैठे यात्रियों की भी मौत हो गई.
मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे को लेकर ट्वीट किया है. गृहमंत्री ने लिखा है कि रीवा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है. ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें.
भोपाल के ऑयल डिपो में आग से 7 झुलसे
इसके अलावा मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी एक और हादसा हो गया. भोपाल के बकानिया स्थित बीपीसीएल डिपो में शुक्रवार देर रात फिलिंग पॉइंट पर खड़े टैंकर में फ्यूल रिफिलिंग करते समय धमाका हो गया. धमाके से आग का एक बड़ा गोला बना जिसकी चपेट में आकर 7 लोग झुलस गए. इनमे से ज्यादातर आसपास खड़े टैंकरों के ड्राइवर-कंडक्टर हैं. सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 3 की हालत गंभीर बनी हुई है.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







