
MP: दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में लगी आग, धूं-धूं कर जलीं बोगियां, PHOTOS
AajTak
मुरैना में सवारी ट्रेन की चार बोगियों में आग लग गई है. बताया जा रहा है कि धौलपुर-मुरैना के बीच उधमपुर से दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिए जा रही गाड़ी संख्या 20848 दुर्ग एक्सप्रेस की इन बोगियों में आग लग गई.
मध्य प्रदेश के मुरैना में सवारी ट्रेन की दो बोगियों में लगी आग पर काबू पा लिया गया है. आग की वजह से ट्रेन को हेतमपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ा कर दिया गया था. अब ट्रेन को ग्वालियर के लिए रवाना कर दिया गया है. इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है. यह ट्रेन धौलपुर-मुरैना के बीच उधमपुर से दुर्ग छत्तीसगढ़ के लिए जा रही थी.
आग की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सहित दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं. फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. फायर ब्रिगेड आग पर काबू पा लिया. आग लगी दो बोगियों को हटाकर ट्रेन को ग्वालियर को रवाना कर दिया गया है. आगे A-1, A-2 कोच में लगी थी.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










