
MP: दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव, 2 दिन पहले CM हाउस के बाहर दिया था धरना
AajTak
दिग्विजय सिंह ने सीएम हाउस के बाहर धरने का ऐलान पहले ही कर दिया था. उन्होंने कहा था कि शिवराज सिंह चौहान ने 20 जनवरी तक मिलने का समय नहीं दिया तो 21 जनवरी को वे मुख्यमंत्री निवास के बाहर धरने पर बैठेंगे.
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. उन्होंने ट्विटर पर इसकी जानकारी शेयर की. दिग्विजय ने लिखा 'मुझे सर्दी जुकाम था. RT-PCR टेस्ट कराने पर कोविड पॉजिटिव आया है. जो लोग पिछले 2-3 दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, उन्हें यदि बुखार, खांसी, सर्दी, जुकाम या बदन में दर्द है, तो वे अपना RT-PCR टेस्ट करा लें. अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें'

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












