
MP: थाने में पत्रकार और साथियों के कपड़े उतरवाने पर दो पुलिस अफसर सस्पेंड, CM शिवराज ने तलब की रिपोर्ट
AajTak
मध्य प्रदेश के सीधी जिले (Sidhi Madhya Pradesh) में पुलिस ने एक पत्रकार व उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया. पुलिस ने थाने में कपड़े उतरवाए और इसकी तस्वीर वायरल हो गई. अब इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh) ने दो पुलिसकर्मियों पर एक्शन लिया है. CM ने रिपोर्ट भी तलब की है.
मध्य प्रदेश के सीधी जिले (Sidhi Madhya Pradesh) में थाने में पत्रकार और उसके अन्य साथियों के कपड़े उतरवाने पर दो पुलिस अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. इस मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj singh chauhan) ने रिपोर्ट तलब की है. बता दें कि थाने में अंडरवियर में खड़े पत्रकार और उसके अन्य साथियों की तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गई, जिसके बाद प्रदेश सरकार ने इस मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की.
जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश के सीधी जिले (Sidhi Madhya Pradesh) में एक पत्रकार और अन्य लोगों की एक तस्वीर अंडरवियर में वायरल हुई थी. बताया गया था कि धरना प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिसके बाद उनके कपड़े उतरवाकर थाने में जुलूस निकाला गया. स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के बाद पत्रकार व अन्य के साथ पुलिस ने दुर्व्यवहार किया. अंडरवियर में फोटो वायरल हो गया. इस मामले को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान में लिया है.
यह भी पढ़ें: MP: दबंगों ने जमीन पर थूककर शख्स से चटवाया, रॉड -डंडों से पीटा, जूता भी सिर पर रखवाया
इस घटनाक्रम को लेकर भोपाल पुलिस मुख्यालय से जिम्मेदारों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. शासन की ओर से दोषी पुलिसकर्मियों के इस व्यवहार पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं. पत्रकारों के साथ हुए दुर्व्यवहार के लिए जिम्मेदार थाना प्रभारी और एक एसआई को निलंबित कर लाइन अटैच करने के आदेश जारी किए गए. इसके बाद सीधी जिले के एसपी मुकेश कुमार श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी कोतवाली मनोज सोनी और अमिलिया थाना प्रभारी अभिषेक सिंह को लाइन हाजिर कर दिया.
वहीं इस मामले में रीवा रेंज के आईजी ने ट्वीट करते हुए कहा कि सीधी जिले से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसको गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतवाली सीधी और एक उप निरीक्षक को तत्काल हटाकर पुलिस लाइन संबद्ध किया गया है. प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से कराने के निर्देश जारी किए गए हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









