
MP: तहसीलदार ने खोली फाइल तो उड़े होश, निकला कोबरा से भी ज्यादा जहरीला सांप
AajTak
गरीबी रेखा में नाम जोड़ने वाले एक केस की फाइल को जब तहसीलदार ने खोला तो उनके होश उड़ गए. उस फाइल में कोबरा से भी ज्यादा जहरीला सांप निकला. यह वाकया मध्य प्रदेश के बैतूल में देखने को मिला.
मध्य प्रदेश के बैतूल में सोमवार को तहसील कार्यालय की फाइल में सांप निकलने से हड़कंप मच गया. फाइल तहसीलदार की डायस पर रखी थी. महिला तहसीलदार ने फाइल खोली तो सांप देखकर उनके होश उड़ गए. सांप को बाहर निकाल कर कर्मचारी ने लाठी से मार दिया.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












