
MP: ट्रेन में प्रेमिका की हत्या कर आरोपी ने जेल में किया सुसाइड, 2 जेल प्रहरी निलंबित
AajTak
इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले सागर सोनी ने सीहोर जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर दो प्रहरियों को निलंबित किया गया है.
इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस में अपनी प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या करने वाले युवक ने मध्य प्रदेश के सीहोर जेल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस मामले को लेकर केंद्रीय जेल अधीक्षक की प्रारंभिक जांच में लापरवाही बरतने पर दो जेल प्रहरियों को निलंबित कर दिया है. सीहोर जेल के उप जेल अधीक्षक पीएन प्रजापति ने बताया कि ट्रेन में युवती की हत्या करने वाले आरोपी की आत्महत्या के मामले में दो जेल प्रहरियों को सस्पेंड किया गया है. उन्होंने बताया कि 7 जून की इस घटना के मामले में केंद्रीय जेल अधीक्षक जांच कर रहे हैं. प्रारंभिक जांच में लापरवाही पाए जाने पर दो प्रहरियों को निलंबित किया गया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











