
MP: जो पहले नहीं हुआ वो दिखा, बाघिन की मौत के बाद बाघ कर रहा परिवार का काम
AajTak
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघिन की असमय मौत हो जाने के बाद एक बाघ अपने शावकों की देखभाल कर रहा है. पिछले दो माह से नर बाघ अपने शावकों के खाने का इंतजाम के साथ- साथ उन्हें शिकार करने की ट्रेनिंग भी दे रहा है.
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में एक बाघिन की असमय मौत हो जाने के बाद एक बाघ अपने शावकों की देखभाल कर रहा है. पिछले दो माह से नर बाघ अपने शावकों के खाने का इंतजाम के साथ- साथ उन्हें शिकार करने की ट्रेनिंग भी दे रहा है. (Photo credit: L. Krishnamoorthy) पन्ना टाइगर रिजर्व में पिछली 15 मई को बाघिन पी 213 (32) की मौत हो गई थी. इसके बाद उसके चार शावक कहीं गुम हो गए थे और पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के द्वारा लगातार इन शावकों की तलाश करने में लगा था. प्रबंधन को शावकों के पालन पोषण की चिंता हो रही थी. लेकिन कुछ दिनों बाद पन्ना टाइगर रिजर्व से एक वीडियो वायरल हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि नर बाघ पी-243 अपने शावकों की अच्छी तरह से देखभाल कर रहा है और शावक अपने पिता के साथ चट्टानों पर जमकर मस्ती कर रहे हैं. दरअसल पन्ना टाइगर रिजर्व में 15 मई को बाघिन पी 213 (32) की अचानक मौत के बाद लगभग 7 से 8 माह चार शावक अचनाक कहीं गुम हो गए थे. जिसे लेकर पन्ना टाइगर रिजर्व पार्क प्रबंधन इनकी खोजबीन में लगे हुए थे.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












