MP: जिंदा पति को मरा हुआ बताकर दस साल से विधवा पेंशन ले रही थी पत्नी, जानें कैसे हुआ खुलासा
AajTak
एमपी के सागर जिले में पति के शिकायत पर पत्नी को जेल की हवा खानी पड़ी है. आरोप है कि महिला ने अपने जिंदा पति को मृतक बताकर पिछले 10 सालों से विधवा पेंशन ले रही थी. महिला की पोल उसी के पति ने खोल दी.
मध्य प्रदेश के सागर से फ्रॉड का मामला सामने आया है. जहां पर एक महिला अपने जिंदा पति को मृत बताकर विधवा पेंशन लेती रही. साथ ही महिला ने बीपीएम कार्ड भी बनवा रखा था. इसका खुलासा खुद उसी के पति ने किया. पति को जैस इस धोखाधड़ी के बारे में पता चला उसने पत्नी की शिकायत कर दी. पुलिस ने कई धारओं में मामला दर्ज कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











