
MP: चलती ट्रेन में 21 साल की लड़की की गला रेतकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
AajTak
मध्य प्रदेश में इंदौर से बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में एक लड़की की हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस के मुताबिक, लड़की अपने भाई से मिलने जा रही थी. हत्या के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
इंदौर से बिलासपुर जा रही नर्मदा एक्सप्रेस में एक लड़की धारदार हथियार से हत्या का संगीन मामला सामने आया है. चलती ट्रेन में हत्या के चलते सनसनी फैल गई जिसके बाद मंगलवार रात 9 बजे ट्रेन को सीहोर स्टेशन पर रोक कर युवती का शव उतारा गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जानकारी के अनुसार, इंदौर निवासी 21 साल की मुस्कान हाड़ा इंदौर से भोपाल अपने भाई के पास जा रही थी, लेकिन अज्ञात आरोपी ने चलती ट्रेन में युवती का गला रेत दिया और फरार हो गया. यात्रियों ने सीहोर स्टेशन पर घटना की सूचना दी जिसके बाद स्टेशन और मंडी पुलिस ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











