MP: घर से 1 किमी की दूरी पर 12 साल की बच्ची से 'रेप', पेड़ से लटकाया शव
AajTak
मध्य प्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जंगल में एक बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई. 12 साल की बच्ची की लाश पेड़ पर लटकी मिली.
मध्य प्रदेश के विदिशा जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर जंगल में एक बच्ची के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गई. 12 साल की बच्ची की लाश पेड़ पर लटकी मिली. मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है. इस संबंध में पुलिस ने गांव के ही एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है. पीड़ित पिता ने पुलिस को बताया कि 12 साल की बच्ची सुबह 11 बजे तक घर पर ही थी. उसने पिता से कहा कि वह अपनी मां के साथ जंगल में जा रही है. इसके बाद वह घर से निकल गई. पिता ने सोचा कि बेटी मां के साथ उसका पीछे-पीछे जंगल में चली गई है. हालांकि मां को इस बात की जानकारी नहीं थी, कि बच्ची उसके पीछे आ रही है. जंगल से जब महिला लौटकर आई, तो बच्ची उसके साथ नहीं थी.More Related News

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












