MP: ग्रामीणों ने सरपंच को गधे पर बैठाकर घुमाया, जानें क्या रही वजह
AajTak
मध्य प्रदेश के विदिशा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां पर बारिश न होने की वजह से परेशान ग्रामीणों ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए गांव के सरपंच को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया.
मध्य प्रदेश के विदिशा से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां पर बारिश न होने की वजह से परेशान ग्रामीणों ने इंद्रदेव को खुश करने के लिए गांव के सरपंच को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया. ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा करने से भगवान खुश होते हैं और जल्दी बारिश हो जाती है. (इनपुट- विवेक ठाकुर) इस तरह के टोटके एमपी के कई जिलों में चल रहे हैं, इससे पहले गांव के लोगों ने बारिश के लिए मेढक-मेढकी की शादी कराई थी. अब विदिशा के नजदीक रंगई गांव में सरपंच को गधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया गया. गांव की बुजुर्ग महिलाओं ने गधे पर बैठे सरपंच की आरती भी उतारी. ग्रामीणों का मानना है कि गांव का प्रधान गधे की सवारी कर भगवान से प्रार्थना करे तो बारिश जल्दी होती है. इसलिए पंचायत रंगई के सरपंच सुशील वर्मा गधे पर बैठकर ढोल नगाड़ो के साथ पूरे गांव में घूमते हुए गणेश मंदिर पहुंचे. जहां पर उन्होंने भगवान गणेश से जल्दी बारिश होने की प्रार्थना की.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












