
MP: गुप्तांग में चोट, हाथ से पंजा गायब...रीवा में सिर कटी लाश मिलने से दहशत
AajTak
रीवा में पुल के नीचे नाले में एक युवक की सिर कटी लाश मिलने से दहशत फैल गई. लाश का दाहिने हाथ का पंजा गायब है और गुप्तांग पर भी चोट पहुंचाई गई थी. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश के रीवा में पुल के नीचे नाले में युवक की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया. सिर के साथ लाश का दाहिने हाथ का पंजा गायब भी है और गुप्तांग पर भी चोट पहुंचाई गई है. सड़क चलते राहगीरों ने लाश को देखते ही पुलिस को सूचना दी. पुलिसकर्मी भी लाश की हालत देखकर हैरान रह गए. प्रथम दृष्टया में लाश को देखकर ऐसा लग रहा था कि प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या की गई है.
नईगढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ी बहुती मार्ग स्थित माडौ गांव के समीप सिगदहा नाल में मिली सिर कटी लाश को देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और की गई जबकि लाश को यहां लाकर फेंका गया है. सिर कटी लाश में मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है. पुलिस और फॉरेंसिंक टीम मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठे किए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. फिलहाल मृतक के शव के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है.
इस मामले पर एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि घटना 24 मई की शाम या रात की हो सकती है, किसी अन्य जगह पर निर्मम हत्या कर लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया है. मौके से मृतक का सिर, दाहिना हाथ का पंजा गायब है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है. जल्द ही इस घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










