
MP: गर्लफ्रेंड से प्यार में मिला धोखा, लड़के ने दुकान का नाम रख दिया 'बेवफा चाय वाला'
AajTak
मध्य प्रदेश के बैतूल में इन दिनों एक चाय की दुकान अपने अनोखे नाम की वजह से काफी पॉपुलर हो रही है. जी हां, चाय की दुकान का नाम है 'बेवफा चाय वाला'. प्यार में धोखा खाने के बाद आदिवासी युवक ने इसे बिजनेस आइडिया बना लिया.
मध्य प्रदेश के बैतूल में इन दिनों एक चाय की दुकान अपने अनोखे नाम की वजह से काफी पॉपुलर हो रही है. जी हां, चाय की दुकान का नाम है 'बेवफा चाय वाला'. क्या आम क्या खास जो भी इस चाय की दुकान का नाम सुनता है यहां पर चाय पीने जरूरत आता है. बैतूल के शाहपुर क्षेत्र के एनएच 69 पर स्थित डोडरामोहर गांव में एक चाय दुकान है. जिसका नाम है, बेवफा चाय वाला. इस दुकान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. यहां पर लोग मजे से चाय पीते हैं और सेल्फी लेना नहीं भूलते हैं. क्योंकि इस नाम ही लोगों को बड़ा आकर्षक लगता है. लड़की से धोखा खाने के बाद मंगल टूट चुका था और काफी परेशान रहने लगा. दोस्तों और परिजनों ने समझाया. फिर मजदूरी कर पैसे जोड़े और रेलवे क्रॉसिंग के पास चाय की दुकान खोली. अपने प्यार को हमेशा याद रखने के लिए दुकान का नाम रखा 'बेवफा चाय वाला'.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












