
MP गजब है, राज्य के 22 अस्पतालों में स्थाई रेजीडेंट के तौर पर एक ही डॉक्टर का नाम
AajTak
मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय के पास नर्सिंग होम्स और अस्पतालों की जानकारी मौजूद है जिन्हें ऑपरेट करने के लिए पिछले एक साल में लाइसेंस दिए गए. भोपाल में पिछले साल 104 नर्सिंग होम्स और अस्पतालों को लाइसेंस दिए गए.
कोरोना महामारी की दस्तक के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने पिछले साल सैकड़ों नए अस्पताल शुरू किए जाने को हरी झंडी दिखाई. इनमें से अधिकतर अस्पतालों को मल्टी स्पेशिएलिटी का दर्जा दिया गया है, लेकिन इनके पास न तो जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर है और न ही पर्याप्त संख्या में डॉक्टर्स. आजतक के रियलिटी चेक में सामने आया कि कई अस्पतालों में स्थाई रेजीडेंट डाक्टर्स की नियुक्ति के नाम पर समान डॉक्टर्स के नाम दिखाए गए हैं. मध्य प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य सेवाएं निदेशालय के पास नर्सिंग होम्स और अस्पतालों की जानकारी मौजूद है जिन्हें ऑपरेट करने के लिए पिछले एक साल में लाइसेंस दिए गए. भोपाल में पिछले साल 104 नर्सिंग होम्स और अस्पतालों को लाइसेंस दिए गए. इसी तरह इंदौर में 48, ग्वालियर में 116 और जबलपुर में 34 नर्सिंग होम्स-अस्पतालों को लाइसेंस मिले.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










