
MP: कोरोना से माता-पिता की मौत पर बेसहारा बच्चों को मिलेगी पेंशन, CM शिवराज का ऐलान
AajTak
सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता, अभिभावक का साया उठ गया, घर में कोई कमाने वाला नहीं है, ऐसे परिवारों को 5000 प्रति माह पेंशन दी जाएगी ताकि बच्चों को जीवन यापन के लिए परेशान ना होना पड़े.
मध्य प्रदेश में कोरोना के बीच कई ऐसे परिवार हैं जिन्हें कोरोना ने जिंदगी भर का जख्म दे दिया है. ऐसे कई परिवार हैं जिसमे कोरोना की वजह से माता-पिता और अभिभावकों की मौत हो चुकी है. जिसके चलते बच्चे बेसहारा हो गए हैं. ऐसे बेसहारा बच्चों के लिए अब मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को घोषणा की है कि 'ऐसे बच्चे जिनके परिवार से पिता, अभिभावक का साया उठ गया, घर में कोई कमाने वाला नहीं है, ऐसे परिवारों को 5000 प्रति माह पेंशन दी जाएगी'.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











