
MP के जल संकट को दूर करने के लिए पानी देगा यूपी, CM योगी ने जमरार बांध से पानी छोड़ने का किया ऐलान
AajTak
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुरोध के बाद यूपी ने टीकमगढ़ को पीने का पानी उपलब्ध कराया है. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गंभीर जल संकट को दूर करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जमरार बांध से पीने के पानी की सप्लाई करने का निर्देश दिया है.
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में पानी की कमी को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने 0.72 एमसीएम पानी की आपूर्ति का आश्वासन दिया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मध्य प्रदेश के जल संकट को दूर करने के लिए जमरार बांध से पानी छोड़ने का ऐलान किया है.
सीएम यादव ने पत्र लिखकर मांगी मदद
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के अनुरोध के बाद यूपी ने टीकमगढ़ को पीने का पानी उपलब्ध कराया है. मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में गंभीर जल संकट को दूर करने के लिए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को जमरार बांध से पीने के पानी की सप्लाई करने का निर्देश दिया है.
मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव की ओर से सीएम योगी को पत्र लिखकर सहायता मांगने के बाद उन्होंने यह फैसला लिया है. सीएम यादव के अनुरोध का जवाब देते हुए सीएम योगी ने कहा कि 1973 में बने जामनी बांध और निर्माणाधीन भौराट बांध ने जामनी नदी के जल प्रवाह में कोई बाधा नहीं डाली है.
0.72 एमसीएम पानी उपलब्ध कराएगा यूपी
उन्होंने कहा कि टीकमगढ़ में गंभीर जल संकट बारीघाट स्टॉप डैम की सीमित भंडारण क्षमता के कारण पैदा हुआ है, जिसमें केवल 1 मिलियन क्यूबिक मीटर (एमसीएम) पानी है. टीकमगढ़ के निवासियों के लिए पेयजल संकट को देखते हुए, उत्तर प्रदेश सरकार ने जून 2024 में जमरार बांध से 0.72 एमसीएम पानी उपलब्ध कराने का फैसला लिया है. राज्य सरकार इस निर्णय को लागू करने के लिए तेजी से कार्रवाई कर रही है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











