
MP: किसान के परिजनों ने किडनैपर्स को दिए पैसे, पुलिस ने घेराबंदी कर धर दबोचा
AajTak
किसान का अपहरण कर फिरौती लेने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. पुलिस को इनके पास से देसी कट्टा, कारतूस और फिरौती में ली गई रकम बरामद की. इस मामले में शामिल पुलिस को अन्य तीन बदमाशों की तलाश है.
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले से पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है. पुलिस को किसान के अपहरण के मामले में 6 बदमाशों की तलाश थी. इनके पास से पुलिस ने फिरौती की रकम और एक देशी तमंचा भी बरामद किया है. बताया जा रहा है कि 4 मार्च को जिले के अगरा थाने इलाके के चेटीखेड़ा गांव से किसान पूरण कुशवाह का अपरहण कर लिया गया था और उसके परिजनों से 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी.
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आई और दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा. इस दौरान एक बदमाश जंगल से फरार होने में कामयाब रहा. पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने पूछताछ की और अन्य बदमाशों के बारे में जानकारी हालिस की. फिर गुरुवार शाम पुलिस को इनके एक साथी को पीपल बावड़ी के पास घेरा बंदी कर दबोच लिया. पकड़े गए बदमाशों के पास से एक देसी बंदूक, दो देसी कट्टे और फिरौती में ली गई 1 लाख 90 हजार रुपये की रकम बरामद कर ली.
एसपी ने बताया कि किसान का अपहरण करने वाले बदमाश शैलू उर्फ शैलेंद्र पुत्र माखन उर्फ रामनरेश यादव, बल्लो यादव और छुटई उर्फ रणवीर निवासी भुजपुरिया पर 10-10 हजार रुपये का इनाम रखा हुआ था. अपहरण कांड के आरोपी तीन बदमाश अभी भी फरार हैं. जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है. गिरफ्तार बदमाशों ने किसान का अपहरण और फिरौती लेने की बात को कबूल कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों को पकड़ने के लिए एडिशनल एसपी के नेतृत्व में 6 थानों की पुलिस लगी थी. फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इन्होंने और कितनी ऐसी वारदातों को अंजाम दिया है. साथ इस घटना में शामिल अन्य तीन की तलाश में पुलिस लगी है.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.






