
MP का करोड़पति सिपाही: कैश आते ही सोने-चांदी की ईंटें बनवा लेता था सौरभ शर्मा! जानिए क्यों?
AajTak
सोने और चांदी जितनी में खरीदी जाती है, आगे चलकर उससे ज्यादा में ही बिकती है. अगर चांदी या सोना बार (ईंट) की शक्ल में हो तो उसपर मेकिंग चार्ज भी नहीं लगता और यही वजह है कि सौरभ के घर से ज्वेलरी से ज्यादा चांदी मिली है और वो भी ईंटों के रूप में जिसपर लेबर चार्ज भी नहीं देना होता.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आरटीओ के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर से मिली ज्वेलरी और चांदी की ईंटों के पीछे लोकायुक्त को हैरान कर देने वाली जानकारी मिली है. लोकायुक्त सूत्रों की मानें तो सौरभ नगदी की बजाय सोना और चांदी पर ज्यादा भरोसा करता था और कैश को ज्यादातर सोने या चांदी में बदल देता था. इसके पीछे की वजह थी इन दोनों धातुओं पर निवेश के बदले मिलने वाला रिटर्न.
दरअसल, सोने और चांदी जितनी में खरीदी जाती है, आगे चलकर उससे ज्यादा में ही बिकती है. अगर चांदी या सोना बार (ईंट) की शक्ल में हो तो उसपर मेकिंग चार्ज भी नहीं लगता और यही वजह है कि सौरभ के घर से ज्वेलरी से ज्यादा चांदी मिली है और वो भी ईंटों के रूप में जिसपर लेबर चार्ज भी नहीं देना होता.
नोटों के खराब होने का डर? सूत्रों के मुताबिक, सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर से जो दस्तावेज मिले हैं, उनमें करोड़ों का लेनदेन है. ज़ाहिर है कि सौरभ के पास कैश इनफ्लो बहुत ज्यादा होता था. लेकिन इतनी बड़ी संख्या में नोटों को रखने के साथ सौरभ को शायद उसके खराब होने का भी डर रहता था. उसे डर था कि लंबे समय तक नोट रखे गए तो दीमक या चूहे उसे कुतर सकते हैं, इसलिए वो जितना जल्दी हो सकता था, बचे हुए कैश से हार्ड मेटल जैसे चांदी या सोने की ईंटें खरीद लेता था.
हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि लोकायुक्त ने नहीं की है. लेकिन छापे के दौरान लोकायुक्त को इतनी बड़ी संख्या में चांदी की ईंटों के मिलने पर इसका तर्क यह बताया गया था.
234 Kg चांदी और 2.87 करोड़ कैश बरामद
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल के पास 7.98 करोड़ रुपये की चल संपत्ति मिली है, जिसमें 2.87 करोड़ रुपये नकद और 234 किलोग्राम चांदी शामिल है. भ्रष्टाचार निरोधक लोकायुक्त पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी.

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









