
MP: कांग्रेस विधायक सुनील सर्राफ और सिद्धार्थ कुशवाह पर लगे महिला यात्री से छेड़छाड़ के आरोप, FIR दर्ज
AajTak
कांग्रेस के दो विधायकों पर महिला यात्री के साथ ट्रेन में छेड़छाड़ करने के आरोप लगे हैं. पीड़ित महिला ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. विधायक सुनील सर्राफ और सिद्धार्थ कुशवाहा ने आरोपों को सिरे से नकारा है. उन्होंने कहा कि हमने महिला का चेहरा तक नहीं देखा. हम तो कोच में आने के बाद सो गए थे.
मध्यप्रदेश में कांग्रेस विधायकों पर ट्रेन में साथी महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है. सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा (Siddharth Kushwaha), कोतमा विधायक सुनील सर्राफ (Suneel Saraf) और पीड़ित महिला कमलापति रेवांचल एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे.
छेड़छाड़ होने पर महिला ने अपने पति को इसकी जानकारी दी थी. इसके बाद पति ने रेलमंत्री, डीआरएम को ट्वीट कर मदद मांगी थी. पीड़ित महिला रीवा से भोपाल जा रही थी. उसके साथ छह महीने का बच्चा भी था. वहीं, दोनों विधायक कटनी से भोपाल जाने के लिए ट्रेन में सवार हुए थे.
सभी लोग कोच नंबर एच-1 में सफर कर रहे थे. रीवा से ट्रेन गुरुवार रात आठ बजे चली थी. शुक्रवार देर रात करीब एक बजे ट्रेन सागर रेलवे स्टेशन पहुंची, तो जीआरपी महिला के पास पहुंची और उससे पूरी बात पूछी.
महिला ने कहा कि दोनों विधायकोंं ने उसके साथ छेड़छाड़ की है. दोनों ही नशे में हैं. महिला अधिकारी न होने के चलते रात में पीड़िता का बयान नहीं लिया जा सका. ऐसे में डरी हुई महिला को बीना स्टेशन तक जवानों की सुरक्षा में पहुंचाया गया. यहां आकर महिला अधिकारी ट्रेन में आई और उसने पीड़िता से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली.
मामले में सागर जीआरपी थाना प्रभारी पीके अहिरवार ने कहा, "ट्रेन में महिला से साथ छेड़छाड़ होने के जानकारी जबलपुर कंट्रोल रूम से मिली थी. जैसे ही ट्रेन सागर में पहुंची, तो यहां पर महिला को अटेंड किया गया."
उन्होंने आगे कहा, "एक एएसआई और दो हवलदारों को महिला के साथ भेजा गया. भोपाल में महिला का बयान दर्ज किया गया और दोनों विधायकों पर धारा 354 के तहत छेड़खानी का मामला दर्ज किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है."

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








