
MP: करोड़ों की प्रॉपर्टी, लग्जरी कारें-फार्महाउस, घर में थिएटर... RTO अफसर के घर छापे में मिला खजाना
AajTak
मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर पर ईओडब्लू ने छापेमारी की. अकूत संपत्ति देखकर अफसरों के होश उड़ गए. घर में ARTO साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है. काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है. ARTO संतोष पाल सिंह के पास उसकी आमदनी से 650 गुना संपत्ति मिली.
मध्य प्रदेश के जबलपुर में आरटीओ क घर है या राजा का महल? यह सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि आय से अधिक संपत्ति मामले में जबलपुर आरटीओ संतोष पाल सिंह के घर पर जब छापा पड़ा तो सबकी आंखें खुली की खुली रह गई. आरटीओ संतोष पाल सिंह का घर किसी महल से कम नहीं नजर आ रहा है.
अफसरों ने जब अधिकारी की संपत्ति देखी तो वह हैरान रह गए. अपनी आमदनी से 650 गुना ज्यादा की संपत्ति इस आरटीओ के घर से मिलने के संकेत मिले हैं. जांच में जबलपुर के आरटीओ के पास 16 लाख नगद मिले. एआरटीओ संतोष पाल सिंह के घर का नजारा देखकर आपके होश उड़ जाएंगे.
ड्राइग रुम से लेकर बाथरुम तक... हर जगह काली कमाई का नजारा फैला पड़ा है. घर में साहब ने अपना निजी थियेटर तक बना रखा है. काली कमाई से थियेटर में लाल सीटें लगा रखी है. जांच के दौरान आरटीओ संतोष पाल सिंह के कई घर- कई कई गाड़ियां और दूसरे दस्तावेज मिले हैं.
क्या है पूरा मामला?
आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) की टीम ने बुधवार की रात क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संतोष पाल के खिलाफ आय से अधिक की संपत्ति के मामले में छापेमारी की. आरटीओ के घर से नगद 16 लाख के साथ काली कमाई से अर्जित अकूत संपत्ति के दस्तावेज मिले है. शुरुआती छानबीन में सामने आए साक्ष्यों से पता चला है कि आरटीओ की अपनी सेवा अवधि में वैध स्रोतों से प्राप्त आय की तुलना में व्यय और अर्जित संपत्ति 650 प्रतिशत है.
ईओडब्ल्यू की टीम द्वारा शताब्दीपुरम कॉलोनी स्थित उनके आलीशान घर पर कार्रवाई की गई. इस दौरान टीम को नगद 16 लाख और लाखों के आभूषणों के साथ उनके नाम पर आधा दर्जन आशियानों एवं फार्महाउस सहित लग्जरी कारें होने की जानकारी मिली है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











