
MP: कमलनाथ बोले- मेरा भारत महान नहीं, अब बदनाम देश, शिवराज का पलटवार- मेंटल बैलेंस खो चुके
AajTak
कमलनाथ के इस बयान के बाद MP में राजनीति गरमा गई है. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार करते हुए कहा कि सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए. क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है.
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ एक बार विवादों में आ गए हैं. कमलनाथ ने आज शुक्रवार को कहा कि आज भारत महान नहीं बल्कि बदनाम देश है. सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते. भारतीय जनता पार्टी ने इस बयान पर कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा है. #WATCH भारत महान नहीं, भारत बदनाम है। सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ pic.twitter.com/w1Q7yCf1q5 सोनिया गांधी को जवाब देना चाहिए। क्या आप कमलनाथ के बयान से सहमत हो? सत्ता जाने के बाद लगता है कमलनाथ ने मानसिक संतुलन खो दिया है। कमलनाथ ने इसी धरती पर जन्म लिया और कह रहे हैं कि भारत बदनाम है।पंडित जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या वे ऐसी कांग्रेस चाहते थे: मध्य प्रदेश CM https://t.co/tH0QQFtxer pic.twitter.com/okbek12zsi पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत महान नहीं बल्कि बदनाम देश है. सब देशों ने रोक लगाई है कि भारत के लोग नहीं आ सकते. पूरा विश्व भारत की ओर देख रहा है. अमेरिका में लोग इंडियन टैक्सी में बैठना भी पसंद नहीं करते हैं.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











