
MP: कपड़े पहनने तक की नहीं दी मोहलत, गालियां देते हुए युवती को थाने ले आई पुलिस
AajTak
मध्य प्रदेश के रीवा में खाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आधी रात एक युवती को अर्धनग्न हालत में डॉयल 100 वाहन में बैठकर जलील किया. उसे जातिसूचक गंदी गालियां दी और सरेआम बेइज्जत किया. लड़की गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिस को उस पर रहम नहीं आया. इतना ही नहीं वीडियो बनाया और वायरल कर दिया.
मध्य प्रदेश के रीवा में ख़ाकी को शर्मसार करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आधी रात एक युवती को अर्धनग्न हालत में डॉयल 100 वाहन में बैठकर जलील किया. उसे जातिसूचक गंदी गालियां दी और सरेआम बेइज्जत किया. लड़की गिड़गिड़ाती रही लेकिन पुलिस को उस पर रहम नहीं आया. इतना ही नहीं वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. (रीवा से विजय कुमार विश्वकर्मा की रिपोर्ट) दरअसल, इस युवती को बस में संदिग्ध हालात पर पुलिस ने पकड़ा था. पुलिस ने रातों रात 151 की कार्रवाई करते हुए युवती को परिजनों को सौंप दिया. दरअसल, रात 1 बजे संदिग्ध हालात में एक युवक-युवती पुलिस के हत्थे चढ़ गए थे. फिर क्या, पुलिस भी गंदी हरकत पर उतारू हो गई.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












