
MP: उफनती नदी पार कर मंदिर में जा छिपे थे 5 नाबालिग अपराधी, रसोई की खिड़की से हुए थे फरार
AajTak
MP News: रीवा जिले के बाल सुधार गृह से पांच नाबालिग फरार हो गए थे. ये सभी बीहड़ की उफनती टमस नदी पार कर मंदिर में छिप कर बैठे थे. जहां से इनको गिरफ्तार किया गया है. इन पर विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला चल रहे थे. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
मध्य प्रदेश के रीवा में बाल सुधार गृह से भागने वाले पांच नाबालिग अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पांचों नाबालिग रविवार को रसोई की खिड़की तोड़कर फरार हो गए थे. ये सभी बीहड़ की उफनती टमस नदी पार कर मंदिर में छिप कर बैठे थे. अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
दरअसल, शनिवार की रात बाल सुधार गृह में सभी नाबालिगों को खाना खिलाकर सोने के लिए उनके कमरों में भेजा गया था.जिसके बाद रविवार की सुबह लगभग 6-7 बजे पांच नाबालिग अपराधी रसोई घर में पहुंचे और खिड़की को तोड़कर भागने में सफल हो गए. इस दौरान सुरक्षाकर्मी भी ड्यूटी पर तैनात थे.
इनके फरार होने की सूचना सुरक्षाकर्मियों देर से लगी. घटना की सूचना मिलते ही उनकी खोजबीन शुरू कर दी गई थी. बच्चों के परिजनों को भी सूचना दी गई थी. इसके अलावा इनकी तलाश में कई टीमें लगाई गईं.
जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर टमस नदी पार कर 5 नाबालिग अपराधियों के होने की सूचना सोहागी थाना पुलिस को मिली थी. पुलिस ने मौके से इन पांचों नाबालिग अपराधी को गिरफ्तार कर लिया.
कुछ दिनों पहले ही इन नाबालिग अपराधियों को यहां लाया गया था. इन पर विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है. नाबालिग अपराधियों से पूछताछ के बाद उनका मेडिकल चेकअप कराया गया और फिर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.
रीवा के एसपी विवेक लाल ने बताया कि बाल सुधार गृह से भागे सभी 5 नाबालिग अपराधियों को पकड़ लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








