
MP: इन चार शहरों में बढ़ाया गया लॉकडाउन, सामने आए 2546 नए केस
AajTak
कोरोना के आंकड़ों ने राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है. संक्रमण की रफ्तार रोकने के लिए चार शहरों में लॉकडाउन के दिन बढ़ाए गए हैं. साथ ही सरकार ने लोगों से घरों में रहने की भी अपील की है.
मध्य प्रदेश में बेकाबू होते कोरोना ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. गुरुवार को राज्य में कोरोना के 2546 नए मामले सामने आए हैं, वहीं कोरोना संक्रमण से 12 लोगों की मौत हुई है. बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के चार शहरों में लॉकडाउन के दिन बढ़ा दिए गए हैं. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, रतलाम, खरगौन और बैतूल में लॉकडाउन के दिन बढ़ा दिए गए हैं. छिंदवाड़ा में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार का लॉकडाउन लगाया गया है. इसके अलावा रतलाम, बैतूल और खरगोन में शुक्रवार शाम से लेकर सोमवार सुबह 6 बजे तक के लिए लॉकडाउन लगाया जाएगा. बीते 24 घंटों के दौरान छिंदवाड़ा में 40 नए मामले सामने आए हैं और 1 शख्स की मौत हुई है. रतलाम में 84 केस और 1 मौत की पुष्टि हुई है. बैतूल में 67 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं खरगोन में 77 नए मामले सामने आए हैं और एक शख्स की मौत हुई है. इन 13 शहरों में रविवार का लॉकडाउन बता दें कि मध्य प्रदेश के 13 शहरों में पहले से ही रविवार का लॉकडाउन लगा हुआ है, लेकिन इस साल यह पहली बार है जब 4 शहरों में रविवार के अलावा दूसरे दिनों में भी लॉकडाउन लगाया जाएगा.
पाकिस्तान ने रात के अंधेरे में अफगानिस्तान पर एक बार फिर हमला बोला है. पाकिस्तान ने ये एयरस्ट्राइक अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में एक नशा मुक्त केंद्र अस्पताल पर किया है. इस हमले में अबतक 400 से ज्यादा मासूमों की मौत हो गई है, वहीं 250 से ज्यादा घायल बताए जा रहे है. वहीं अस्पताल पर हमले के आरोप से पाकिस्तान ने इनकार किया है.

वृंदावन में बंदरों की शरारतें अब सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी चुनौती बन गई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के तीन दिवसीय दौरे से पहले चश्मा छीनने वाले बंदरों को काबू में रखने के लिए अनोखा उपाय किया गया है. वन्यजीव कानूनों के चलते असली लंगूरों की तैनाती संभव नहीं होने पर अब लंगूरों के कटआउट और विशेष टीमों के जरिए सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी.











