
MP: इंदौर जा रही बस से उड़ाईं 500-500 के नोटों की 250 गड्डियां, हाई प्रोफाइल केस में देवास पुलिस का बड़ा खुलासा
AajTak
देवास पुलिस के लिए यह सवाल अब भी बाकी है कि कारोबारी को पुलिस तक पहुंचने में आठ दिन क्यों लगे और चोरी में इस्तेमाल हुई XUV 300 कार कहां है? फिलहाल देवास पुलिस इस हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले की पूरी गुत्थी सुलझाने में लगी है.
MP News: देवास पुलिस ने 1.25 करोड़ रुपए की सनसनीखेज चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया है. दीपावली से पहले छतरपुर के एक कारोबारी के मुनीम से यह बड़ी रकम चोरी हो गई थी. पुलिस ने इस मामले में धार जिले से एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है.
एसपी पुनीत गेहलोद ने बताया, 16 अक्टूबर की रात नौगांव जिला छतरपुर के व्यापारी आशीष गुप्ता ने अपने मुनीम नितेश कुमार सेन को इंदौर से सोना-चांदी खरीदने के लिए सवा करोड़ रुपए से भरा बैग देकर इंदौर जा रही महाकाल बस में बैठाया था.
यह घटना 17 अक्टूबर की सुबह 5:30 बजे हाइवे पर देवास जिले के सोनकच्छ स्थित पप्पू एंड पप्पू रिसोर्ट पर हुई. मुनीम जब चाय-नाश्ते के लिए बस से नीचे उतरा, तो अज्ञात बदमाशों ने पैसों से भरा बैग उड़ा लिया.
कारोबारी आशीष गुप्ता ने चोरी की जानकारी आठ दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को देवास पहुंचकर एसपी पुनीत गेहलोद को दी. एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए CCTV फुटेज खंगाले, जिसमें दो संदिग्ध एक सफेद रंग की XUV 300 कार में बैग ले जाते दिखे.
देवास पुलिस ने धार पुलिस की मदद से धरमपुरी में दबिश दी और नामदार पिता शहजाद खान (35) निवासी खेरवा जागीर को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से ₹500-₹500 की 250 गड्डियां (कुल ₹1.25 करोड़) बरामद की गई हैं.
बड़े गिरोह का खुलासा होने की उम्मीद एसपी पुनीत गेहलोद के अनुसार, आरोपियों ने यह वारदात बस में भारी रकम की जानकारी मिलने के बाद अंजाम दी थी, यानी बड़ी धनराशि जाने की भनक आरोपियों तक पहुंच गई थी.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







