
MotoGP Bharat: गर्मी और उमस ने खराब किया रेस का मजा! रेसिंग की दूरी में किया गया ये बड़ा बदलाव
AajTak
MotoGP Bharat का आयोजन नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर हो रहा है. बीते कल शुक्रवार को प्रैक्टिस सेशन की शुरूआत के साथ की कुछ राइडर्स ने गर्मी और उमस की शिकायत की थी. जिसके बाद आयोजकों ने रेस की दूरी को कम करने का फैसला किया.
देश में पहली बार MotoGP रेस की शुरुआत बीते कल यानी शुक्रवार को हुई. पहले दिन प्रैक्टिस सेशन से इस वर्ल्ड क्लास रेसिंग चैंपियनशिप को शुरू किया गया. लेकिन पहले दिन बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर रफ्तार के जंगियों यानी कि राइडर्स ने गर्मी और उमस की शिकायत की. जिसके बाद मोटोजीपी के आयोजकों ने रेसिंग लैप (Recing Lap) में बड़ा बदलाव करते हुए दूरी को कम करने का फैसला किया है. अब मोटो-3, मोटो-2, स्प्रिंट रेस और मोटोजीपी में लैप को कम कर दिया गया है.
पहले दिन प्रैक्टिस सेशन के दौरान शुक्रवार को केवल 0.008 सेकेंड में सबसे तेज राइडर का फैसला किया गया. मोटोजीपी के आयोजकों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, प्रैक्टिस सेशन के बाद राइडर्स ने गर्मी और उमस के चलते रेस की दूरी को एड्जेस्ट (समायोजित) करने को कहा. रेसर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब रेसिंग लैप्स को कम किया गया है. जो कि इस प्रकार है-
यहां देखें: MotoGP Bharat की फुल कवरेज, कोई भी अपडेट नहीं होगा मिस अपडेटेड रेसिंग लैप्स:
क्या हुआ है बदलाव: राइडर्स के फीडबैक और पर टायर आपूर्तिकर्ताओं की प्रतिक्रिया के बाद, टिसोट स्प्रिंट, मोटो-2 और मोटो-3 रेस से एक-एक लैप को कम कर दिया गया है. वहीं MotoGP ग्रां प्रिक्स रेस से 3 लैप को कम किया गया है.
बता दें कि, 41 विभिन्न देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले कुल 82 राइडर्स इस समय भारत के नोएडा में हो रहे MotoGP Bharat रेस में भाग ले रहे हैं. इन प्रतिभाशाली रेसरों में, कदई यासीन अहमद भारत के एकमात्र प्रतिनिधि हैं. महज 25 साल की छोटी उम्र में, कदई यासीन अहमद एक प्रमुख मोटोजीपी 3 प्रतियोगी हैं और ये चेन्नई शहर से आते हैं.
यहां देख सकते हैं LIVE:

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












