
Most Searched Asians List: उर्फी जावेद ने बनाया रिकॉर्ड, कंगना, कियारा, तेजस्वी को पछाड़ा
AajTak
उर्फी जावेद ने 57वां स्थान हासिल किया है. शिल्पा शेट्टी, कियारा आडवाणी और कंगना रनौत समेत कई एक्ट्रेसेस को पछाड़ते हुए उर्फी जावेद ने अपना नाम इन सबसे आगे कमाया है. यहां तक कि 'बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश भी इनसे पीछे हो गई हैं.
आखिर कौन उर्फी जावेद (Uorfi Javed) को नहीं जानता? आप इनसे प्यार करें या नफरत, लेकिन इन्हें इग्नोर नहीं कर सकते. 'बिग बॉस ओटीटी' कभी भी अपने फैशन च्वॉइस से सुर्खियों में आना नहीं भूलतीं. और देखिए, इसी अजीबो-गरीब स्टाइलिंग से यह ग्लोबल लेवल पर पॉपुलर हो गई हैं. उर्फी जावेद का नाम 'मोस्ट सर्च्ड एशियन्स ऑफ गूगल 2022' की लिस्ट में आया है. है न कमाल की बात?
उर्फी ने ए-लिस्ट एक्ट्रेसेस को किया पीछे उर्फी जावेद ने 57वां स्थान हासिल किया है. शिल्पा शेट्टी, कियारा आडवाणी और कंगना रनौत समेत कई एक्ट्रेसेस को पछाड़ते हुए उर्फी जावेद ने अपना नाम इन सबसे आगे कमाया है. यहां तक कि 'बिग बॉस 15' की विजेता तेजस्वी प्रकाश भी इनसे पीछे हो गई हैं. तेजस्वी का नाम 81वें नंबर पर है. इसके बाद कृति सेनन का नाम है. दिशा पाटनी और रकुल प्रीत सिंह भी उर्फी जावेद से पीछे हैं. अनन्या पांडे ने 98वां स्थान हासिल किया है. कहना पड़ेगा उर्फी जावेद के तो भाग ही खुल गए.
बिकिनी पहनकर पूल में उतरीं उर्फी जावेद, पानी में की मस्ती, फैंस हुए दीवाने
गूगल पर जो टॉप 10 सर्च्ड एशियन्स हैं, वह हैं बीटीएस वी, जंगकूक, सिद्धू मूसेवाला, जिमिन, लता मंगेशकर, लीसा, कटरीना कैफ, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली. पिछले साल ही उर्फी जावेद ने 'बिग बॉस ओटीटी' में पार्टीसिपेट किया था. यहीं से इन्हें फेम मिलनी शुरू हुई. यह पहली कंटेस्टेंट थीं जो शो से एलीमिनेट हुई थीं. उर्फी जावेद हमेशा से ही अपने फैशन स्टाइल के लिए सुर्खियों में रही हैं.
पैपराजी को कौन देता है एक्ट्रेस के आने की खबर? वीडियो देखकर सारा खेल आएगा समझ
'बिग बॉस ओटीटी' में आने से पहले उर्फी जावेद ने कई टीवी सीरियल्स किए. इसमें 'बड़े भैया की दुल्हनिया', 'मेरी दुर्गा', 'बेपनाह' और 'पंच बीट सीजन 2' शामिल रहे. इसके अलावा कुछ समय के लिए उर्फी जावेद को स्टार प्लस के पॉपुलर टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में भी देखा गया था. साथ ही उर्फी जावेद ने एकता कपूर के शो 'कसौटी जिंदगी की 2' में तनीषा चक्रवर्ती की भूमिका अदा की थी. उर्फी जावेद अक्सर ही सोशल मीडिया पर अपने फैशनेबल कपड़ों के कारण ट्रोल्स के निशाने पर आती हैं, लेकिन उर्फी जावेद को इनसे कोई मतलब नहीं. उनका जो मन करता है, वह वही करना पसंद करती हैं.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.

नुसरत फतेह अली खान की एक कव्वाली इन दिनों सोशल मीडिया पर घूम रही है, थियेटर्स में गूंज रही है. धुरंधर-2 में आए गाने 'दिल पर जख़्म खाते हैं' की चर्चा हर जगह है. फिल्म में आए रिमेक के बीच कहीं लोग असली कव्वाली और इसे लिखने वाले को ना भूल जाएं, ऐसे में हम आपके लिए इस कव्वाली से जुड़ा किस्सा लेकर आए हैं.











