
Morocco FIFA World Cup 2022: मोरक्को की कहानी, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बना ली
AajTak
मोरक्को की टीम ने हैरतअंगेज प्रदर्शन करते हुए फीफा वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. मोरक्को फुटबॉल वर्ल्ड कप के अंतिम-चार में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश है. मोरक्को के काफी लोग फ्रांस, स्पेन जैसे देशों में बसे हुए हैं. लेकिन जब अपने मुल्क के लिए खेलने की बारी आती है तो कोई पीछे नहीं हटता है.
मोरक्को... वो नाम जो हर फुटबॉल प्रेमियों के दिमाग में छाया हुआ है. हो भी क्यों ना... इस टीम ने कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ऐसा प्रदर्शन किया है कि दुनिया देखती रह गई है. 22वें नंबर की टीम मोरक्को मौजूदा वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. क्वार्टर फाइनल मुकाबले में मोरक्को ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की टीम पुर्तगाल को 1-0 से रौंद दिया. अब सेमीफाइनल में मोरक्को का सामना मौजूदा चैम्पियन फ्रांस से होना है.
मोरक्को की कामयाबी उसके खिलाड़ियों की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है. लगभग 3.67 करोड़ की जनसंख्या वाले इस छोटे से अफ्रीकी देश के सेमीफाइनल स्टेज में पहुंचने की शायद ही किसी फुटबॉल विशेषज्ञ ने भविष्यवाणी की होगी. इसके पीछे की वजह भी थी क्योंकि मोरक्को इस वर्ल्ड कप से पहले सेमीफाइनल तो दूर... कभी क्वार्टर फाइनल में भी नहीं पहुंच पाई थी. अब भविष्यवाणियों को झुठलाते हुए मोरक्को फुटबॉल वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाला पहला अफ्रीकी देश बन चुका है. देखें तो मोरक्को से पहले कैमरून (1990), सेनेगल (2002) और घाना (2010) ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी.
क्लिक करें: मोरक्को की जीत का महाजश्न, सड़कों पर नाचे लोग, शकीरा-इमरान खान का रिएक्शन वायरल
नए कोच ने बदल दी है किस्मत
मोरक्को के काफी लोग फ्रांस, स्पेन, नीदरलैंड जैसे देशों में बसे हुए हैं. लेकिन जब अपने मुल्क के लिए खेलने की बारी आती है तो कोई पीछे नहीं हटता है. मौजूदा टीम के भी कई सितारे- हाकिम जिएच, सोफियान बाउफल, रोमेन सैस, अशरफ हकीमी और यासिन बोनो या तो विदेशों में पैदा हुए या फिलहाल विदेशी लीगों में खेलते हैं. वैसे ये खिलाड़ी मोरक्को के लिए कई बड़े टूर्नामेंट्स में भाग ले चुके थे लेकिन इससे पहले उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था. अब मौजूदा वर्ल्ड कप में इनके प्रदर्शन में अचानक से काफी निखार आ चुका है. खिलाड़ियों के इस बदलाव में टीम के कोच वालिद रेगरागुई की भी अहम भूमिका निभाई है जिन्होंने चंद महीनों में ही टीम की किस्मत पलट दी. वालिद रेगरागुई को इसी साल अगस्त में टीम का कोच नियुक्त किया गया था.
किंग मोहम्मद का भी अहम रोल

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











