Moradabad: फर्नीचर कारोबारी के घर पर बुलडोजर चलवाने वाले SDM पर एक्शन, 18 दिन बाद सस्पेंड
AajTak
फर्नीचर कारोबारी के घर पर बुलडोजर चलाने के मामले में एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है. कारोबारी ने आरोप लगाया था कि जब वो 2,67,000 का पेमेंट लेने एसडीएम घनश्याम वर्मा के पास पहुंचा तो उसके बाद घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया था. इस पूरे प्रकरण की जांच के बाद एसडीएम को निलंबित कर दिया गया.
यूपी के मुरादाबाद में फर्नीचर कारोबारी के घर पर बुलडोजर चलाने के मामले में एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है. दरअसल मुरादाबाद के बिलारी में फर्नीचर कारोबारी ने एलसीएम घनश्याम वर्मा को फर्नीचर दिया था. जब कारोबारी ने 2 लाख 67 हजार का पेमेंट लेने उनके पास पहुंचा तो उसके बाद उसके घर पर बुलडोजर चलवा दिया गया था.
इसके बाद इस मामले में जांच शुरू हो गई थी और मुरादाबाद जिला अधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने घनश्याम वर्मा को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया गया था, एडीएम की जांच के मुताबिक जिस फर्नीचर कारोबारी के मकान पर एसडीएम ने बुलडोजर चलाया था वह बिलारी की नगर पालिका के इलाके में आता है जिस पर एसडीएम बिलारी का बुलडोजर चलाने का अधिकार नहीं है क्योंकि वह इलाका नगरपालिका के अंतर्गत आता है जिसकी जांच में दोषी पाए जाने के बाद एसडीएम घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है.
इस पूरे प्रकरण की जांच कमिश्नर ए के सिंह ने शासन को रिपोर्ट भेजी थी और एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद 3 अगस्त मंगलवार को एसडीएम बिलारी घनश्याम वर्मा को निलंबित कर दिया गया है. आरोपी घनश्याम वर्मा ने कुछ अपने और कुछ अपनी बेटी के नाम पर फर्नीचर खरीदे थे.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











