
Moosewala murder case: लॉरेंस और गुरविंदर को आमने-सामने बैठाकर हुई पूछताछ, ज्यादातर सवालों पर खामोश रहा गैंगस्टर
AajTak
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का पंजाब पुलिस की कस्टडी से निकलना नामुमकिन लग रहा है. बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस के कई जिलों की पुलिस बारी-बारी से पूछताछ करेगी. फिलहाल, पंजाब पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ कर रही है.
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में जांच पड़ताल जारी है. मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार के जीजा गुरविंदर पाल सिंह उर्फ गोरा को आमने-सामने बैठाकर घंटों पूछताछ की गई है. होशियारपुर जेल से प्रोडक्शन वारंट लेने के बाद पूछताछ के लिए गुरविंदर को पुलिस मोहाली लेकर पहुंची थी.
गुरविंदर पाल सिंह उर्फ गोरा को दिल्ली पुलिस की स्पेशल टीम ने 2021 में गिरफ्तार किया था. गुरविंदर पाल सिंह ने दो लोगों के साथ मिलकर गोल्डी बरार और लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर 2021 में फरीदकोट जिला यूथ कांग्रेस गुरलाल सिंह भलवान की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. गुरलाल सिंह बलवान सिंह की हत्या पर तत्कालीन पंजाब सीएम अमरिंदर सिंह ने भी ट्वीट करके शोक जताया था.
पंजाब पुलिस के मुताबिक, गोरा और लॉरेंस बिश्नोई से पूछताछ का मकसद गैंग से जुड़े शूटर का पता लगाना था. सूत्रों के मुताबिक, आज भी गोरा और बिश्नोई को सामने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी.
ज्यादातर सवालों पर खामोश रहा लॉरेंस बिश्नोई
बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस की पूछताछ में ज्यादातर सवालों के जवाब में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई खामोश रहा. पंजाब पुलिस के मुताबिक, लॉरेंस पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है. बिश्नोई और गोरा से मोहाली CIA स्टाफ, एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स की टीम और सिद्धू की हत्या की जांच के लिए बनाई गई SIT की टीम के अफसरों ने करीब 11 घंटे तक पूछताछ की.
पंजाब के कई शहरों में लॉरेंस के खिलाफ दर्ज हैं मामले

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











