
Monthly Rashifal September 2024: आज से शुरू हुआ सितंबर का महीना, इन 5 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
AajTak
Monthly Rashifal September 2024: साल 2024 का नौवां महीना सितंबर आ शुरू हो चुका है. ग्रहों-नक्षत्रों की चाल के अनुसार, साल 2024 का नौवां महीना सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है. आइए जानते हैं आपकी राशि के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है.
सितंबर 2024 मासिक राशिफल (Monthly Rashifal September 2024): सितंबर का महीना आज से शुरू हो चुका है. सितंबर के इस महीने की शुरुआत सोमवती अमावस्या, हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, राधाष्टमी, परिवर्तिनी एकादशी, पितृपक्ष, चंद्र ग्रहण से होने वाली है जिसके कारण ये महीना बेहद शुभ रहेगा. साथ ही, इस माह में कई बड़े ग्रह भी राशि परिवर्तन करेंगे. आइए जानते हैं कि सितंबर के महीने में किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा.
1. मेष का सितंबर महीने का राशिफल (Aries September 2024 Rashifal)
मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना अच्छा रहने वाला है. आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे. आमदनी बढ़ेगी. धन प्राप्ति के योग बनेंगे. मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यापार में उतार चढ़ाव हो सकता है. सेहत का भी ख्याल रखना होगा.
2. वृषभ का सितंबर महीने का राशिफल (Taurus September 2024 Rashifal)
वृषभ राशि वालों के लिए सितंबर का महीना अनुकूल रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में स्थिति मजबूत रहेगी. खूब मेहनती करेंगे. रिश्ते होंगे मजबूत. व्यापार में अच्छी वृद्धि के योग बनेंगे. आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी होगी.
3. मिथुन का सितंबर महीने का राशिफल (Gemini September 2024 Rashifal)













