
Monthly Rashifal May 2023: मई का महीना इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल
AajTak
Monthly Rashifal May 2023: मई के महीने की शुरुआत चंद्र ग्रहण से होने जा रही है. इस महीने में वैशाख पूर्णिमा, मोहिनी एकादशी, निर्जला एकादशी, शनि जयंती समेत कई व्रत और त्योहार भी पड़ेंगे. मई में कई गोचर पड़ेंगे और ग्रह नक्षत्रों की चाल भी बदलेगी जिसका असर सभी राशियों पर पड़ने वाला है. मासिक राशिफल से जानते हैं कि मई का महीना सभी जातकों के लिए कैसा रहने वाला है.
Monthly Rashifal May 2023: साल 2023 का पांचवा महीना शुरू होने वाला है. मई के आरंभ में ही शुक्र का गोचर होने जा रहा है. वहीं, मई में कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे. साथ ही इस माह में चंद्र ग्रहण भी पड़ने वाला है. ज्योतिषियों के मुताबिक मेष, मिथुन, सिंह, धनु, मकर राशि के जातकों को लाभ होगा. आइए जानते हैं कि मई के महीने में किन राशियों को लाभ होगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा.
1. मेष
इस राशि के लोगों के लिए मई का महीना काफी बेहतर साबित होने वाला है. कार्यों में सफलता मिलेगी. धन का भी फायदा होगा. कामयाबी और सम्मान भी मिलेगा. सेहत का काफी ख्याल रखना होगा. शिक्षा के लिहाज से ये माह संतुलित रहेगा. कार्यक्षेत्र में काम का काफी दबाव होगा. नई चुनौतियां सामने आएंगी. आर्थिक रूप से देखा जाए तो आय में वृद्धि होगी. पैसे कमाने के नए स्रोतों का भी पता चलेगा. गैर जरूरी चीजें में खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा.
2. वृषभ
इस राशि के जातकों के लिए ये महीना मिला-जुला रहेगा. इस माह करियर में पैसे कमाने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. किस्मत का साथ भी थोड़ा कम ही रहेगा. आपके खर्च भी ज्यादा बढ़ जाएंगे. लेकिन, अध्यात्म की तरफ खिंचाव बढ़ेगा. करियर में नई ऊंचाइंयां प्राप्त होंगी. नई चुनौतियों प्राप्त हो सकती है. मनचाही चीजें पाने के लिए मेहनत करनी पड़ सकती है. व्यवसाय वाले लोगों को उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
3. मिथुन

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











