
Monsoon Fruits: मॉनसून में शरीर को छू नहीं पाएंगी बीमारियां, खाना शुरू कर दें ये 10 फल
AajTak
बरसात के दिनों में हमारा शरीर एलेर्जी, इंफेक्शन और डायजेशन से जुड़ी समस्या से गुजरता है. इन सबसे बचने के लिए हमारे शरीर को कुछ खास पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ये सभी पोषक तत्व कुछ खास किस्म के मौसमी फलों में ही पाए जाते हैं.
मॉनसून में मौसम जितना खुशनुमा होता है, इसमें बीमारियां बढ़ने का खतरा भी उतना ही ज्यादा होता है. बरसात के दिनों में हमारा शरीर एलेर्जी, इंफेक्शन और डायजेशन से जुड़ी समस्या से गुजरता है. इन सबसे बचने के लिए हमारे शरीर को कुछ खास पोषक तत्वों की जरूरत होती है. ये सभी पोषक तत्व कुछ खास किस्म के मौसमी फलों में ही पाए जाते हैं. आइए आपको मॉनसून में शरीर को फायदा पहुंचाने वाले कुछ खास फलों के बारे में बताते हैं. जामुन- बरसात के मौसम में आने वाला जामुन शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में कारगर है. जामुन में कैलोरी की मात्रा कम होती है और यह आयरन, फोलेट, पोटेशियम और विटामिन से भरपूर होते हैं. मॉनसून के वक्त इसके सेवन से शरीर को बड़े फायदे होते हैं. आलू बुखारा- आलूबुखारा शरीर में आयरन की पूर्ति करता है. इसमें विटामिन-सी भी काफी ज्यादा मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन लेवल को बढ़ाकर एनीमिया से बचाने का काम करता है. इसमें नैचुरल चीन सोर्बिटोल और प्लांट फाइबर भी पाया जाता है. इसके नीले और लाल रंग में एंथोसायनिन होता है जो हमें कैंसर से बचाता है.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











