
Monkeypox को लेकर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित, WHO का ऐलान
AajTak
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट कर दिया है. WHO ने शनिवार को मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की है.
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट कर दिया है. WHO ने शनिवार को मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी की घोषणा की है.
इस संबंध में WHO के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने प्रेस वार्ता की है. उन्होंने कहा कि monkeypox का प्रकोप अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता करने वाला है. सार्वजनिक स्वास्थ्य को लेकर इमरजेंसी लगाई जा रही है.
डॉ. टेड्रोस ने कहा कि एक महीने पहले मैंने अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत आपातकालीन कमेटी की मीटिंग बुलाई थी. इसमें ये यह आकलन किया गया था कि क्या मंकीपॉक्स के प्रकोप की वजह से ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं. उस बैठक में अलग-अलग विचार आए थे. समिति ने सर्वसम्मति से तय कहा था कि monkeypox से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी जैसी स्थिति नहीं है. उस समय 47 देशों से WHO को monkeypox के 3040 केस सामने आए थे. तब से इसका प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और अब 75 देशों और यहां 16 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं, और पांच मौतें हुई हैं.
उन्होंने कहा कि इमरजेंसी कमेटी ने स्वीकार किया कि मंकीपॉक्स प्रकोप के कई पहलू 'असामान्य' हैं और इसके खतरों पर वर्षों से गौर नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि monkeypox को लेकर मैंने इस सप्ताह के गुरुवार को एक बार फिर आंकड़ों की समीक्षा की और मुझे एडवाइज देने के लिए कमेटी का पुनर्गठन किया था. आज हम जो रिपोर्ट प्रकाशित कर रहे हैं उसमें समिति के सदस्यों ने इसके पक्ष और विपक्ष में कारण बताए हैं.
डॉ. टेड्रोस ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत मुझे यह तय करने में पांच कारकों पर विचार करने की जरूरत है. सबसे पहले देशों द्वारा दी गई जानकारी है, जो दिखाती है कि monkeypox वायरस कई देशों में तेजी से फैल गया है, जिन्होंने इसे पहले नहीं देखा है. दूसरा- अंतर्राष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियमों के तहत सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करने के तीन मानदंड हैं, जिन्हें पूरा किया गया है. तीसरा- आपातकालीन समिति की सलाह, जिस पर आम सहमति नहीं बन पाई है. चौथा- वैज्ञानिक सिद्धांत, साक्ष्य और अन्य प्रासंगिक जानकारी - जो वर्तमान में अपर्याप्त हैं. पांचवां- मानव स्वास्थ्य के लिए जोखिम, अंतर्राष्ट्रीय प्रसार और अंतर्राष्ट्रीय यातायात में हस्तक्षेप की संभावना है.
मैंने देशों के चार समूहों के लिए सिफारिशों का एक सेट बनाया है. सबसे पहले वे देश हैं, जहां अभी तक मंकीपॉक्स के केस नहीं मिले या 21 दिनों से अधिक समय तक कोई केस दर्ज नहीं किया है. दूसरा, हाल ही में मंकीपॉक्स के आने वाले केस और जो एक से दूसरे में फैल रहे हैं. इसे फैलने से रोकने की सिफारिशें शामिल हैं.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









