Money Mantra: घर बैठे मिलेगी सारी PF डिटेल्स, सिर्फ एक मिस्ड कॉल से मिल जाएगी जानकारी
AajTak
PF Balance Check Process: डिजिटल इंडिया (Digital India) के इस दौर में मोबाइल में तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. जिसके लिए आज से कुछ साल पहले तक लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ते थे, वक्त बर्बाद होने के साथ-साथ लोगों को कई तरह की परेशानियां भी होती थीं वो काम अब घर बैठे, कुछ ही मिनटों में, बस कुछ क्लिक्स से हो जाते हैं. चाहे बैंक बैलेंस जानना हो, अपने बैंक के ऑफर्स जानने हों, या फिर लेन-देन का हिसाब देखना हो, ये सब कुछ आपके फ़ोन में अवेलेबल है. अब बैंक डिटेल्स के साथ साथ आप अपने पीएफ की जानकारी भी घर बैठे, आसानी से प्राप्त कर सकते हैं, सिर्फ एक मिस्ड कॉल से. बड़े काम का है ये नंबर 011-22901406, कितने पैसे आपने जोड़े? एक missed call में पूरी जानकारी.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












