
Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी कल, भूलकर न करें ये गलतियां, श्रीहरि हो जाएंगे नाराज
AajTak
Mokshada Ekadashi 2025: मोक्षदा एकादशी का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है और इस दिन भगवान विष्णु की उपासना करना बहुत ही शुभ माना जाता है. ज्योतिषियों के अनुसार, मोक्षदा एकादशी पर कुछ गलतियां करने से सावधान रहना चाहिए.
Mokshada Ekadashi 2025: हिंदू परंपरा में एकादशी का व्रत अत्यंत पवित्र और कल्याणकारी माना गया है. इसे केवल धार्मिक रस्म नहीं, बल्कि आत्मिक शुद्धि और भगवान विष्णु व देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने का विशेष साधन समझा जाता है. पूरे वर्ष में 24 एकादशियां पड़ती हैं और हर एकादशी को अनुशासन, संयम और भक्ति के साथ मनाने की सलाह दी गई है. ऐसा विश्वास है कि जो साधक निष्ठा, नियम और सच्चे मन से एकादशी का व्रत करता है, उसके पाप दूर होते हैं और जीवन में खुशी, सौभाग्य और समृद्धि आती है. भगवान विष्णु की कृपा से मन में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, मानसिक तनाव कम होता है और परिवार में सुख व शांति बनी रहती है.
मोक्षदा एकादशी व्रत 2025 तिथि (Mokshada Ekadashi 2025 Tithi)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 30 नवंबर यानी आज रात 9 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर 1 दिसंबर 2025 शाम 7 बजकर 1 मिनट तक रहेगी. उदयातिथि के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत 1 दिसंबर को रखा जाएगा.
मोक्षदा एकादशी पर ना करें ये गलतियां
दोपहर में सोना या देर से उठना
एकादशी के दिन आलस्य त्यागना जरूरी है. बहुत देर तक सोना या दोपहर में विश्राम करना मन की शुद्धता और व्रत की आध्यात्मिक ऊर्जा को कम करता है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












