
Mokshada Ekadashi 2024: मोक्षदा एकादशी पर जरूर करें ये उपाय, श्रीहरि बना देंगे धनवान
AajTak
Mokshada Ekadashi 2024: इस बार मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा. मार्गशीर्ष माह की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है.
Mokshada Ekadashi 2024: सनातन धर्म में मार्गशीर्ष मास को बहुत ही पवित्र और लाभकारी माना गया है. इस महीने में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों का विशेष महत्व होता है. इसी माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है. इस बार मोक्षदा एकादशी का व्रत 11 दिसंबर को रखा जाएगा. यह मार्गशीर्ष माह में पड़ती है इसलिए इस एकादशी का महत्व कई गुना बढ़ जाता है. सभी एकादशी तिथि की तरह यह भी भगवान विष्णु को समर्पित है. मान्यता है कि इस दिन व्रत करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है. तो आइए जानते हैं कि मोक्षदा एकादशी पर कौन से उपाय करने चाहिए.
मोक्षदा एकादशी के उपाय
1. भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय उनके मंत्रों का तुलसी की माला से जाप करें. साथ ही, केसर वाले दूध से भगवान विष्णु का अभिषेक करें. ऐसा करने से जीवन में आने वाली सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है.
2. केले के वृक्ष की पूजा
एकादशी के व्रत के दिन केले के पेड़ की पूजा करें. इस दिन केले के वृक्ष की पूजा का विशेष महत्व है. शास्त्रों के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है इसलिए इस दिन केले के पेड़ का पूजन महत्वपूर्ण माना गया है. कहते हैं कि यदि किसी भी जातक की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है, तो उसे एकादशी के दिन पेड़ का पूजन करना चाहिए. इससे गुरु देव की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












