
Mohammad Rizwan Sarfaraz Ahmed: 'सरफराज को पाकिस्तान टीम में नहीं आने दूंगा', रिजवान का बयान हुआ 'लीक'
AajTak
पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने अप्रैल 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर वनडे से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था. 2019 वर्ल्ड कप के बाद रिजवान की पाकिस्तान टीम में जगह पक्की हो गई. जबकि पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था...
Mohammad Rizwan Sarfaraz Ahmed: पाकिस्तान टीम को चैम्पियंस ट्रॉफी जिताने वाले पूर्व कप्तान सरफराज अहमद इन दिनों टीम से पूरी तरह गायब नजर आ रहे हैं. अब टीम में उनकी वापसी की कोई उम्मीद भी नजर नहीं आ रही है, क्योंकि बतौर विकेटकीपर सरफराज की जगह मोहम्मद रिजवान ने ले ली है.
मगर यहां एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने दावा किया है कि सरफराज की अब टीम में वापसी नामुमकिन है, क्योंकि रिजवान ने कहा है कि वह सरफराज को वापस नहीं आने देंगे.
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने किया खुलासा
सिकंदर बख्त ने पाकिस्तानी चैनल जियो सुपर से बात करते हुए सरफराज के क्रिकेट करियर को लेकर भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा, 'सरफराज अब नहीं खेलेगा. हमारी क्रिकेट कम्यूनिटी बहुत छोटी है, इसलिए हमें बहुत कुछ जानकारी मिल जाती है.'
पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने आगे कहा, 'एक क्रिकेटर ने मेरे साथ प्रोग्राम किया था. तब उसने मुझे बताया था कि रिजवान ने कहा है, 'मैं सरफराज को कभी आने नहीं दूंगा' ऐसा इसलिए क्योंकि जब सरफराज था, तब उन्होंने रिजवान को खेलने नहीं दिया था. अब तो इसके उलट ही हो रहा है. यही कुछ मैंने सुना है. हालांकि मैं गलत हो सकता हूं.'
2019 के बाद रिजवान की टीम में जगह पक्की

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












