
Mohammad Amir: पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहम्मद आमिर बने तीसरी बेटी के पिता, नाम का भी किया खुलासा
AajTak
अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है. इस बार स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है. मगर टीम से बाहर चल रहे आमिर के घर अब खुशियां आईं हैं. वह तीसरी बेटी के पिता बन गए हैं. आमिर ने सोशल मीडिया पर बेटी का फोटो भी शेयर किया...
Mohammad Amir: अगले महीने होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने गुरुवार (15 सितंबर) को ही अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस बार स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को स्क्वॉड में जगह नहीं मिली है.
टीम से बाहर चल रहे आमिर के घर अब खुशियां आईं हैं. वह तीसरी बेटी के पिता बन गए हैं. उनकी पत्नी नरजिस ने बेटी को जन्म दिया है. इस बात का खुलासा खुद आमिर ने बुधवार (21 सितंबर) को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है.
आमिर ने बेटी का फोटो शेयर कर नाम का खुलासा किया
आमिर ने सोशल मीडिया पर बेटी की एक तस्वीर शेयर की. इस फोटो के साथ एक पोस्ट भी लिखी और अपनी तीसरी बेटी के नाम का खुलासा भी किया. आमिर ने अपनी बेटी का नाम आर्या आमिर रखा है. आमिर ने नरजिस के साथ 2016 में शादी की थी.
आमिर सबसे पहले 2017 में पिता बने थे. तब उनके घर बड़ी बेटी मिनसा आमिर ने जन्म लिया था. इसके तीन साल बाद 2020 में दूसरी बेटी का जन्म हुआ. इसका नाम जोया आमिर रखा. अब तीसरी बेटी हुई. इसका नाम आर्या आमिर रखा है. आमिर की पोस्ट पर यूजर्स ने भी कमेंट करते हुए उन्हें बधाइयां दी हैं.
Alhumdulillah we are blessed with a baby girl ayra amir. pic.twitter.com/pW5y47JvUM

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












