
Mohali Blast: मोहाली में हुए धमाके की CCTV तस्वीर, दिखे संदिग्ध हमलावर
AajTak
पंजाब के मोहाली में इंटेलिजेंस दफ़्तर पर हुए आरपीजी अटैक मामला गहरा गया है. असल में मौका ए वारदात से जो आरपीजी बरामद हुई है, उसके रशियन मेड होने का शक है. और ऐसे में शक ये भी है कि शायद इस रूसी आरपीजी को तालिबान से लेकर आतंकियों ने पाकिस्तान के रास्ते यहां भिजवाया है. कुल मिलाकर हमले के तार खालिस्तान से लेकर पाकिस्तान और तालिबान तक से जुड़ते नज़र आ रहे हैं. इंटेलिजेंस ब्यूरो पर हमला करने वालों की सीसीटीवी फुटेज आखिर सामने आ गई है जिसमें साफतौर से संदिग्धों को देखा जा सकता है. हमले के लिए जिस गाड़ी का इस्तेमाल किया गया था वो भी इस फुटेज में साफ देखी जा सकती है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











