
Mohali Blast: कार सवार हमलावर, रॉकेट लॉन्चर और निशाने पर पुलिस... पढ़ें मोहाली हमले की Inside Story
AajTak
Mohali Blast: पंजाब के मोहाली में सोमवार को रात 8 बजे के करीब एक धमाका हुआ जिसने सबको चौंका दिया. यह ब्लास्ट पुलिस खुफिया विभाग के मुख्यालय में हुआ था, जिसकी जांच अब NIA कर रही है.
Mohali Blast: शाम का वक्त था. मोहाली में मौजूद पंजाब पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय में भी माहौल सामान्य ही था. लेकिन 7 बजकर 45 मिनट पर तीसरी मंजिल की खिड़की को तोड़ती एक चीज अंदर दाखिल होती है और तेज धमाका होता है. अफरातफरी मच जाती है. किसी को समझ नहीं आता कि आखिर हुआ क्या है. लेकिन बाद में धीरे-धीरे जांच में परत खुलती हैं और पता चलता है कि खुफिया विभाग के मुख्यालय को निशाना बनाकर एक ग्रेनेड फेंका गया था.
मोहाली में हुए ब्लास्ट के बाद शुरुआती तौर पर कहा गया कि ब्लास्ट बिल्डिंग में ही रखी किसी चीज में हुआ. लेकिन बाद में साफ हो गया कि RPG यानी Rocket-propelled grenade से हमला किया गया था.
RPG से हुए इस हमले में कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पर इसने सवाल खड़े कर दिये हैं, कि आखिर पुलिस के खुफिया विभाग के मुख्यालय को ही दहशतगर्दों ने कैसे निशाना बना लिया. पुलिस टेरर एंगल से इनकार नहीं कर रही और NIA की टीम भी इस मामले की जांच में जुट गई है.
स्विफ्ट डिजायर में आए थे हमलावर? 7 हजार फोन नंबर्स पर निगाहें
मोहाली मामले की शुरुआती जांच के मुताबिक, मोहाली में खुफिया विभाग के मुख्यालय पर हमला करने वाले दो आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में सवार होकर आए थे. माना जा रहा है कि करीब 80 मीटर की दूरी से RPG को लॉन्च किया गया था. मतलब इतनी दूर से बिल्डिंग पर ग्रेनेड फेंका गया था.
यह भी पढ़ें - Mohali Blast: मोहाली धमाके में रूस जैसे हथियार का इस्तेमाल? 2016 में सामने आई थी ऐसी ही तस्वीर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










