
Modi US Visit: वाशिंगटन से UN सभा तक, देखें कैसा रहा पीएम मोदी का तीन दिवसीय अमेरिका दौरा
AajTak
दुनिया के सबसे बड़े मंच से ग्लोबल संदेश देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिकी यात्रा खत्म हो गई. तीन दिन के ऐतिहासिक दौरे की समाप्ती के बाद मोदी न्यूयॉर्क से भारत रवाना हो गए. प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा बेहद ही खास रहा. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात की. इसके अलावे पीएम मोदी क्वाड के पहले वन टू वन शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए. अपने दौरे में प्रधानमंत्री मोदी 23 सितंबर को सुबह वाशिंगटन पहुंचे. पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका की उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से मुलाकात की. दूसरे दिन प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्टपति जो बाइडने के बीच ऐतिहासिक मुलाकात हुई और फिर क्वाड शिखर सम्मेलन में मोदी ने हिस्सा लिया. दौरे के आखिरी दिन पीएम मोदी ने यूएन महासभा को संबोधित किया. भारत रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा पिछले कुछ दिनों में उपयोगी द्विपक्षीय और बहुपक्षीय कार्य किए गए हैं. कई सीईओ के साथ बातचीत और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया है. मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में भारत-अमेरिका संबंध और भी मजबूत होंगे. देखें कैसा रहा पीएम मोदी का अमेरिका दौरा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











