
Modi in Hyderabad: क्या 'भाग्यनगर' से खुलेगा बीजेपी का दक्षिण भारत में भाग्य? देखिए ये वीडियो
AajTak
हैदराबाद में शनिवार से बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक शुरु हो गई. इसके लिए बकायदा भव्य तैयारियां की गई. दरअसल, दक्षिण भारत में 18 साल बाद बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया जा रहा है. हैदराबाद में बीजेपी की विजय संकल्प सभा में पीएम मोदी ने तेलंगाना सरकार और मुख्यमंत्री केसीआर पर निशाना साधा है. PM मोदी बोले भ्रष्ट सरकार के जाने का समय आ गया है. पीएम मोदी ने कहा कि तेलंगाना की जनता चाहती है डबल इंजन की सरकार आए. क्या 'भाग्यनगर' से खुलेगा बीजेपी का भाग्य? देखिए इस विषय पर बहस.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











