
Modi Biden Virtual Meet: कल होगी पीएम मोदी और राष्ट्रपति बाइडेन की बैठक, अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
AajTak
सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की वर्चुअल मुलाकात होनी है. दोनों देशों के बीच होने वाली ये बैठक काफी ज्यादा अहम मानी जा रही है. इस बैठक में कई बड़े मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी. इस बैठक में रूस और यूक्रेन के बीच होने वाले युद्ध को लेकर भी बातचीत हो सकती है. इस बीच पाकिस्तान में हुई सत्ता परिवर्तन के बाद अमेरिका और भारत के रिश्तों में बदलाव आएगा उसे लेकर भी इस मीटिंग में बात हो सकती है. इस वीडियो में देखें कितनी अहम है ये बैठक और किन फैसलों पर हो सकती है चर्चा?

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











