
Miss World 2025 बनीं थाईलैंड की ओपल Opal Suchata Chuangsri, भारत की नंदिनी गुप्ता का टूटा सपना
AajTak
31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेन्शन सेंटर में 'मिस वर्ल्ड 2025' आयोजित हुआ. थाइलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने 'मिस वर्ल्ड 2025' का क्राउन अपने नाम किया.
Miss World 2025: 31 मई 2025 को हैदराबाद के HITEX कन्वेन्शन सेंटर में 'मिस वर्ल्ड 2025' आयोजित हुआ. थाईलैंड की ओपल सुचाता चुआंग्सरी ने 'मिस वर्ल्ड 2025' का क्राउन अपने नाम किया. बता दें कि इसमें दुनियाभर से आईं कंटेस्टेंट्स ने पार्टिसिपेट किया था. टॉप 8 से भारत की नंदिनी गुप्ता बाहर हो गई थीं.
कौन हैं ओपल सुचाता चुआंग्सरी? सुचाता चुआंग्सरी का जन्म 20 सितंबर 2003 में थाईलैंड में हुआ था. ये थाई मॉडल और ब्यूटी पेजेंट टाइटलहोल्डर भी रह चुकी हैं. मिस वर्ल्ड बनने वाली ये पहली थाई महिला हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए ये क्राउन जीता. इससे पहले ये 'मिस यूनिवर्स थाईलैंड 2024' भी रह चुकी हैं.
साथ ही सुचाता चुआंग्सरी ने 'मिस यूनिवर्स 2024' में भी पार्टिसिपेट किया था. थाईलैंड को रिप्रिजेंट किया था. ये थर्ड रनरअप रही थीं. इनका परिवार प्राइवेट बिजनेस चलाता है. Kajonkietsuksa स्कूल से इन्होंने अपनी प्राइमरी और लोअर सेकेंड्री की पढ़ाई पूरी की है. पॉलिटिक्स और इंटरनेशनल रिलेशन्स में इन्होंने डिग्री हासिल की हुई है.
'मिस वर्ल्ड 2025' का क्राउन पहने सुचाता स्टेज पर इमोशनल होती नजर आईं. सिल्वर बॉडी फिटेड गाउन में ये बेहद खूबसूरत लग रही थीं. सुचाता ने सभी का धन्यवाद करते हुए हाथ जोड़े. आंखों में आंसू लिए, वो इस मोमेंट को महसूस करती दिखीं. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.
भारत की नंदिनी गुप्ता हुईं टॉप 8 से बाहर 21 साल की नंदिनी गुप्ता भी इसका हिस्सा रहीं. ये कोटा-राजस्थान की रहने वाली हैं. नंदिनी भले ही छोटे शहर से हों, लेकिन इनका सपने हमेशा से बड़े रहे हैं. नंदिनी ने साल 2023 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का खिताब जीता था. इन्होंने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है और पब्लिक स्पीकिंग में महारथ हासिल है. कई लीडिंग फैशन डिजाइनर्स के लिए ये रैंप वॉक कर चुकी हैं. सिर्फ ग्लैमर की ही दुनिया में नहीं, बल्कि सोशल मुद्दों को लेकर भी एक्टिव रहती हैं.
कैंसर को लेकर जागरूकता से लेकर महिलाओं के सम्मान और उनके राइट्स के लिए लड़ती नजर आती हैं. कई एन्वायरमेंटल प्रोडेक्ट्स पर भी ये काम कर रही हैं. मिस वर्ल्ड 2025 के स्टेज पर नंदिनी ने इंडियन रूट्स, परंपरा और कल्चर को बखूबी दर्शाया. पैशन के साथ ग्लोबल प्लेटफॉर्म तक वो इंडिया को लेकर पहुंचीं, यही बड़ी बात है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











