Milkha Singh Passes Away: कपिल देव ने मिल्खा सिंह को सबसे बड़ा एथलीट बताया, किरण रिजिजू ने किया आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा
ABP News
Milkha Singh Passes Away: मिल्खा सिंह के निधन से खेल जगत में शोक की लहर है. मिल्खा सिंह को कपिल देव ने अपने समय का सबसे बड़ा एथलीट बताया है. केंद्रीय खेलमंत्री ने मिल्खा सिंह की आखिरी इच्छा पूरी करने का वादा किया है.
Milkha Singh Passes Away: फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा सिंह ने शुक्रवार देर रात दुनिया को अलविदा कह दिया. कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद से ही मिल्खा सिंह की तबीयत खराब हो गई और महामारी से एक महीना लड़ने के बाद उन्होंने चंडीगढ़ के पीजीआई हॉस्पिटल में आखिरी सांस दी. मिल्खा सिंह के निधन से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है. खेल जगत से जुड़ी हस्तियों ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है. एबीपी न्यूज से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया है. मिल्खा सिंह के साथ जुड़ी हुई यादों को शेयर करते हुए कपिल देव ने कहा, ''हमारे समय में मिल्खा सिंह से बड़ा एथलीट कोई नहीं था. मिल्खा सिंह की शख्सियत बेहद महान थी और वह हमारे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा थे. मिल्खा सिंह का स्वभाव बेहद शांत था और वह बच्चों से खूब प्यार करते थे.''More Related News













