
Micromax का सस्ता स्मार्टफोन सेल के लिए Flipkart पर उपलब्ध, अभी लेने पर मिलेगा डिस्काउंट
AajTak
Micromax In 2c को आप अभी ई-कॉमर्स साइट Flipkart से कम कीमत पर खरीद सकते हैं. कंपनी इसे प्रीपेड ऑर्डर करने पर 1000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट दे रही है.
Micromax ने हाल ही में अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन IN 2c लॉन्च किया था. Micromax IN 2c को कंपनी ने अफोर्डेबल कीमत पर पेश किया है. इसकी सेल आज से भारत में शुरू हो गई है. इसमें HD+ डिस्प्ले दिया गया है. Micromax IN 2c में ऑक्टा-कोर Unisoc T610 प्रोसेसर दिया गया है. इसके रियर में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 8-मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसके फ्रंट में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है.
Micromax In 2c की कीमत और ऑफर
इस स्मार्टफोन को ब्राउन और सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध करवाया गया है. इसमें 3GB रैम के साथ 32GB की इनबिल्ट मेमोरी दी गई है. इसे माइक्रो-एसडी कार्ड की मदद से 250GB तक बढ़ाया जा सकता है. इस फोन की कीमत 8,499 रुपये रखी गई है.
लेकिन, अभी आप इसे प्रीपेड ऑर्डर करने पर 1,000 रुपये का एडिशनल डिस्काउंट ले सकते हैं. यानी ये फोन इंट्रोडक्टरी ऑफर के तौर पर केवल 7,499 रुपये में बेचा जा रहा है. Micromax IN 2c को ई-कॉमर्स साइट Flipkart या कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट से खरीदा जा सकता है.
Micromax In 2c के स्पेसिफिकेशन्स
डुअल नैनो सिम पर चलने वाला Micromax In 2c Android 11 पर काम करता है. इसमें 6.52-इंच की HD+ स्क्रीन दी गई है. इस फोन में ऑक्टा कोर Unisoc T610 प्रोसेसर का यूज किया गया है. कंपनी ने इसमें 3GB का रैम दिया है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











