
Micromax का नया स्मार्टफोन भारत में आज होगा लॉन्च, जानें संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
AajTak
Micromax In 1 स्मार्टफोन को आज यानी 19 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. Micromax In 1 कंपनी की In सीरीज में Micromax In 1b और In Note 1 के बाद तीसरा स्मार्टफोन होगा. लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक भी हो चुके हैं.
Micromax In 1 स्मार्टफोन को आज यानी 19 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा. Micromax In 1 कंपनी की In सीरीज में Micromax In 1b और In Note 1 के बाद तीसरा स्मार्टफोन होगा. लॉन्च से पहले इसके स्पेसिफिकेशन्स लीक भी हो चुके हैं. Micromax In 1 को आज दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च इवेंट की लाइवस्ट्रीमिंग micromaxinfo.com के जरिए की जाएगी. इस अपकमिंग स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर एक माइक्रोसाइट भी तैयार की गई है. इससे साफ है कि लॉन्च के बाद इसकी बिक्री ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए की जाएगी. Flipkart लिस्टिंग से ये कंफर्म है कि इस स्मार्टफोन के रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है और यहां डिस्प्ले में पंच होल कटआउट मिलेगा. वहीं, बैक में एक सर्कुलर फिंगरप्रिंट स्कैनर मौजूद होगा. Micromax In 1 में रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलेगा. इन सबके साथ फोन के बैक पैनल में बॉटम में In ब्रांडिंग भी देखने को मिलेगी.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












